सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

UPA full form in Hindi यू. पी. ए. का पूरा नाम क्या है

राजनीति से संबंधित बहुत से शब्द हम अक्सर सुनते और पढ़ते रहते हैं इनमें से एक शब्द है UPA जो कि हमें आमतौर पर सुनने को मिलता है जैसे कि यूपीए सरकार। लेकिन क्या आपको पता है कि इसकी फुल फॉर्म क्या है? और इसके बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी जो आपको पता होनी चाहिए? अगर नहीं तो इस पृष्ठ को अंत तक पढ़े यहाँ UPA की फुल फॉर्म के साथ-साथ इससे जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है।

UPA की फुल फॉर्म है United Progressive Alliance जिसे हिंदी में यूनाइटेड प्रोग्रेसिव एलायंस लिखा जाता है। इसका हिंदी में अर्थ होता है सयुंक्त प्रगतिशील गठबंधन। आइए जानते हैं यूपीए से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां जिनका आपको पता होना चाहिए।

1. UPA क्या है?
यूपीए भारत की क्षेत्रीय तथा राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टियों का एक समूह है राजनीतिक पार्टियों द्वारा यह समूह इसलिए बनाया गया है क्योंकि बहुत बार ऐसा होता है कि कोई भी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर बहुमत पाने में असफल हो जाती है जिस कारण गठबंधन कर दो या दो से अधिक राजनीतिक पार्टी मिलकर सरकार बनाती हैं जिसे गठबंधन की सरकार कहा जाता है। इसी तरह का एक बड़ा गठबंधन है जिसे UPA के नाम से जाना जाता है।

2. UPA की स्थापना किस वर्ष हुई थी?
वर्ष 2004 में

3. यूपीए की स्थापना किसने की थी?
भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस ने

3. यूपीए गठबंधन की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी कौन सी है?
भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस

4. यूपीए गठबंधन के बनने के बाद सबसे पहली बार इसकी सरकार कब बनी तथा कितने वर्ष तक रही?
वर्ष 2004 में (यह सरकार 2004 से 2014 तक चली)

5. यूपीए गठबंधन की स्थापना वर्ष 2004 में क्यों की गई थी?
क्योंकि उस समय आम चुनावों में किसी भी पार्टी को बहुमत नही मिला था।

6. यूपीए गठबंधन के अंतर्गत प्रथम प्रधानमंत्री कौन बने थे?
डॉ. मनमोहन सिंह

7. यूपीए गठबंधन की प्रथम अध्यक्ष कौन बनी?
सोनिया गाँधी

8. भारत में कुल कितने राष्ट्रीय राजनीतिक दल हैं?
सात

यह भी पढ़ें:

NDA की फुल फॉर्म क्या है?
DD की फुल फॉर्म क्या है?
MLA की फुल फॉर्म क्या है?
B.tech की फुल फॉर्म क्या है?
NCR की फुल फॉर्म क्या है?

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट