सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सामान्य ज्ञान क्विज 189 GK Quiz in Hindi

1. अभिलेखों के अध्ययन को निम्न में से किस नाम से जाना जाता है?
A. इम्पीग्राफी
B. पोलोग्राफी
C. सिमोग्राफी
D. कोमोग्राफी

2. स्वतंत्र भारत के प्रथम तथा अंतिम गवर्नर जनरल निम्न में से कौन थे?
A. चित्तर सिंह
B. तिलका माँझी
C. राजगोपालाचारी
D. सीताराम राजू

3. अहोम विद्रोह का संबंध निम्न में से भारत के किस राज्य से है?
A. पश्चिम बंगाल
B. पंजाब
C. असम
D. बिहार

4. अफ्रीका महाद्वीप का प्रमुख खजूर उत्पादक देश निम्न में से कौन सा है?
A. मिस्र
B. घाना
C. केन्या
D. मोरोको

5. निम्न में से किसे "प्यासी भूमि का देश" कहा जाता है?
A. अमेरिका
B. ऑस्ट्रेलिया
C. सऊदी अरब
D. रूस

6. भारत का मानक समय निम्न में से कहां माना गया है?
A. अहमदाबाद
B. इलाहाबाद
C. दिल्ली
D. भोपाल

7. लंबाई का मात्रक निम्न में से क्या है?
A. रेडियन
B. ग्राम
C. सेकंड
D. मीटर

8. तख्ते ताउस (मयूर सिंहासन) पर बैठने वाला अंतिम मुगल शासक कौन था?
A. अहमदशाह
B. मुहम्मदशाह
C. शाह आलम द्वितीय
D. बहादुर शाह जफर

9. निम्न में से किस नदी का उद्गम स्थान विक्टोरिया झील है?
A. कांगो नदी
B. नील नदी
C. आमूर नदी
D. साल्विन नदी

10. भारत का प्रथम मध्यम दूरी वाला मिसाइल निम्न में से कौन सा था?
A. पृथ्वी
B. ब्रह्मास्त्र
C. अग्नि
D. धनुष

1. उत्तर: इम्पीग्राफी
विस्तार: अभिलेखों का अध्ययन करने की तकनीक को इम्पीग्राफी कहा जाता है इस तकनीक में प्राचीन समय अनुसार पत्थरों पर लिखित आकृतियों का मिलान किया जाता है तथा वर्तमान समय की भाषा में उसका अनुवाद किया जाता है जिसके पश्चात हम उस लिखित रचना वर्तमान भाषा में पढ़ सकते हैं। भारत में अशोक के अभिलेख सबसे प्रसिद्ध है जो कि मगधी भाषा की ब्राह्मी लिपि में लिखे गए हैं।

2. उत्तर: राजगोपालाचारी
विस्तार: राजगोपालाचारी जिनका पूरा नाम चक्रवर्ती राजगोपालाचारी था ने 21 जून 1948 से 26 जनवरी 1950 तक स्वतंत्र भारत के जनरल गवर्नर जनरल के तौर पर अपनी सेवाएं दी। तत्पश्चात 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ तथा गवर्नर जनरल के पद को समाप्त कर दिया गया और 26 जनवरी 1950 को भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद बने।

3. उत्तर: असम
विस्तार: अहोम विद्रोह का संबंध भारत के असम राज्य से हैं असम में यह विद्रोह 1828 ईस्वी में शुरू हुआ था। इसमें स्थानीय लोगों ने अंग्रेजों के विरुद्ध आंदोलन छेड़ा जिसमें कुली वर्ग के लोग नेतृत्व कर रहे थे यह विद्रोह ईस्ट इंडिया कंपनी के बर्मा युद्ध के समय किए गए वादे से मुकरने के बाद शुरू हुआ था क्योंकि ईस्ट इंडिया कंपनी अहोम प्रदेश को अपने साम्राज्य में मिलाने का प्रयास कर रही थी इसलिए यह आंदोलन अंग्रेजों के विरुद्ध शुरू हुआ व इस आंदोलन का नेतृत्व "गोमधर कुंअर" कर रहे थे।

4. उत्तर: मिस्र
विस्तार: मिस्र देश उत्तरी अफ्रीका में स्थित है मिस्र की राजधानी काहिरा है तथा यहां पर अरबी भाषा बोली जाती है मिस्र देश है यूनाइटेड किंगडम से 28 फरवरी 1922 को आजाद हुआ था। मिस्र देश को प्रमुख रुप से खजूर उत्पादन के लिए जाना जाता है।

5. उत्तर: ऑस्ट्रेलिया
विस्तार: ऑस्ट्रेलिया पृथ्वी का सबसे कम पानी वाला महाद्वीप है यहां पर पानी की किल्लत इतनी ज्यादा है कि इसके कुछ क्षेत्रों में पानी पर प्रतिबंध लगाया गया है जहां पर पानी व्यर्थ करने पर सजा देने का प्रावधान है पानी की इतनी अधिक किल्लत होने के कारण ही इस देश को "प्यासी भूमि का देश" कहा जाता है।

6. उत्तर: इलाहाबाद
विस्तार: भारत का मानक समय उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद के समीप माना गया है यह ग्रीनविच समय से 5:30 घण्टे आगे है। इसका अर्थ यह हुआ कि जब ग्रीनविच में दोपहर के 12:00 बजते हैं उस समय भारत में शाम के 5:30 का समय होता है।

7. उत्तर: मीटर
विस्तार: लंबाई का मात्रक मीटर होता है जिसे मिलीमीटर, सेंटीमीटर या किलोमीटर में बांटा जा सकता है मीटर को अंग्रेजी में Mitre और मात्रक रूप में (m) लिखा जाता है जानने योग्य है कि प्रकाश 1 मीटर का फासला मात्र 1 सेकंड के 29,97,92,458 वें भाग में तय कर लेता है।

8. उत्तर: मुहम्मदशाह
विस्तार: तख्ते ताऊस जिसे मयूर सिंहासन के नाम से भी जाना जाता था शाहजहां के बैठने का एक राज सिंहासन था। इस सिंहासन पर नाचते हुए मोर की आकृति बनी हुई थी। इस सिंहासन का नाम तख्ते ताऊस इसलिए रखा गया था क्योंकि मोर को अरबी भाषा में ताऊस कहा जाता है। कुछ इतिहासकारों के अनुसार तख्ते ताऊस उस समय का सबसे महंगा राज सिंहासन था जिस पर 2 करोड़ 14 लाख 50 हजार के लगभग बनाने का खर्च आया था जो कि अलग-अलग स्त्रोतों में अलग-अलग दिखाया गया है। मुगल शासक औरंगजेब के बाद मुहम्मदशाह रंगीला जब शासन में आया तब मुगल साम्राज्य का पतन शुरू हो गया तथा नादिर शाह नामक लुटेरा आक्रमण कर मुगल साम्राज्य को लूट ले गया जिसमें तख्ते ताऊस को भी लूट लिया गया।

9. उत्तर: नील नदी
विस्तार: नील नदी जो कि 6,690 किलोमीटर लंबी है को दुनिया की सबसे लंबी नदी होने का गौरव प्राप्त है हालांकि कई जगह अमेजॉन नदी को दुनिया की सबसे लंबी नदी बताया गया है नील नदी भूमध्य सागर में गिरती है यह नदी अफ्रीका के इजिप्ट से शुरू होकर इरिट्रिया में जाकर समाप्त होती है नील नदी को मुख्य रूप से दो भागों में बांटा जाता है पहला सफेद नील नदी तथा दूसरा है नीली नील नदी इन दोनों नदियों को सयुंक्त रूप से नील नदी के नाम से जाना जाता है।

10. उत्तर: अग्नि
विस्तार: अग्नि मिसाइल भारत की प्रथम मध्यम दूरी की मिसाइल है यह एक बैलिस्टिक मिसाइल है तथा न्यूक्लियर वेपंस ले जाने में सक्षम है यह मिसाइल रक्षा हेतु भारत की सेवा में 11 अप्रैल 1999 से मौजूद है। इस मिसाइल का निर्माण डीआरडीओ अर्थात डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट आर्गेनाईजेशन तथा बीडीएल अर्थात् भारत डायनामिक्स लिमिटेड द्वारा संयुक्त रुप से किया गया है।

यह भी पढ़ें:
सामान्य ज्ञान क्विज - 188
सामान्य ज्ञान क्विज - 187
सामान्य ज्ञान क्विज - 33
सामान्य ज्ञान क्विज - 170
सामान्य ज्ञान क्विज - 166

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट