सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

प्रथम विश्व युद्ध कब हुआ था?

प्रथम विश्व युद्ध की शुरुआत 28 जुलाई 1914 को उस समय हुई जब बोस्निया के राष्ट्रवादियों ने सर्बिया की सहायता से ऑस्ट्रिया-हंगरी के राजकुमार की हत्या कर दी। इस हत्या के बाद ऑस्ट्रिया-हंगरी ने सर्बिया को आत्मसमर्पण करने को कहा लेकिन सर्बिया के मना करने पर ऑस्ट्रिया-हंगरी ने सर्बिया पर 28 जुलाई 1914 को युद्ध की घोषणा कर दी। इसी दिन प्रथम विश्व युद्ध की शुरुआत हो गई।

बाद में एक दूसरे से हुई गुप्त संधियों व निजी लाभ के चलते जर्मनी, ब्रिटेन, फ्रांस, रूस, जापान, अमेरिका, इटली जैसे बड़े देश युद्ध में कूद पड़े और अंत में जब जर्मनी ने 11 नवंबर 1918 को आत्मसमर्पण किया तब यह युद्ध समाप्त हुआ।

इस युद्ध को ग्लोबल वॉर (वैश्विक युद्ध) कहा गया और माना गया कि इसके बाद कोई भी युद्ध नही होगा लेकिन यह अनुमान गलत साबित हुआ क्योंकि इसके दो दशक बाद 1939 में द्वितीय विश्वयुद्ध शुरू हो गया जो जापान के हिरोशिमा और नागासाकी पर गिराए गए परमाणु बम की घटना पर जाकर समाप्त हुआ था।

निम्न GK प्रश्नों के उत्तर जानें :

प्रथम विश्व युद्ध क्यों हुआ था?

शीतयुद्ध से सबंधित सामान्य ज्ञान प्रश्न

धर्मनिरपेक्षता और पंथनिरपेक्षता में क्या अंतर है?

लोकसभा और विधानसभा में क्या अंतर है?

भारत का आधिकारिक नाम क्या है?

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट