सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

प्रथम विश्व युद्ध क्यों हुआ था?

प्रथम विश्वयुद्ध होने का शुरुआती कारण था बोस्निया के राष्ट्रवादियों द्वारा ऑस्ट्रिया-हंगरी के राजकुमार की हत्या करना। बोस्निया उस समय ऑस्ट्रिया-हंगरी का गुलाम था तथा बोस्निया की आजादी की मांग करने वाले राष्ट्रवादियों ने ऑस्ट्रिया-हंगरी के साराजेवो नामक स्थान पर 28 जून 1914 के दिन राजकुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। इस हत्या में सर्बिया (जो कि ऑस्ट्रिया-हंगरी का पड़ोसी देश है) ने बोस्निया राष्ट्रवादियों का साथ दिया था। इसी कारण ऑस्ट्रिया-हंगरी ने सर्बिया को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा लेकिन सर्बिया के मना करने पर ऑस्ट्रिया-हंगरी ने उस पर युद्ध की घोषणा कर दी।

अब सर्बिया में सलविक नस्ल के लोग रहते थे तथा रूस में भी इसी नस्ल के लोगों का निवास था तो सांस्कृतिक समानता को देखते हुए सर्बिया ने रूस से मदद माँगी। रूस मदद करने के लिए राजी हो गया और रूस ने ऑस्ट्रिया-हंगरी पर युद्ध की घोषणा कर दी। अब ऑस्ट्रिया-हंगरी अकेला रह गया और उसने एक पुरानी संधि के तहत जर्मनी से मदद मांगी। जर्मनी मदद को राजी हो गया। जर्मनी के युद्ध में आते ही रूस ने ऑस्ट्रिया-हंगरी के साथ-साथ जर्मनी पर भी युद्ध की घोषणा कर दी। इसके बाद फ्रांस को भी युद्ध में कूदना पड़ा क्योंकि उसने रूस के साथ युद्ध में साथ देने की संधि की हुई थी।

जब फ्रांस ने जर्मनी पर युद्ध की घोषणा की तो जर्मनी ने बेल्जियम के रास्ते फ्रांस में घुसने की सफल कोशिश की। लेकिन बेल्जियम की संधि ब्रिटेन से थी इसलिए बेल्जियम के रास्ते जबरदस्ती घुसने के कारण ब्रिटेन ने भी जर्मनी पर युद्ध की घोषणा कर दी। बाद में ब्रिटेन से संधि के चलते जापान भी युद्ध मे कूद गया। बाद में 1917 में जब जर्मनी ने अमेरिका के समुंद्री जहाजों पर हमला किया तो अमेरिका भी मित्रपक्ष देशों (रूस, ब्रिटेन, फ्रांस) के साथ युद्ध में शामिल हो गया।

इस प्रकार ऑस्ट्रिया-हंगरी के राजकुमार की हत्या ही प्रथम विश्व युद्ध शुरू होने का आकस्मिक कारण बनी। यद्द्पि सैन्य शक्ति, युद्ध संधियाँ, तकनीक, हथियार, राष्ट्रवाद तथा साम्राज्यवाद जैसी अन्य भावनाओं ने इस युद्ध में आग में घी डालने का काम किया।

निम्न GK प्रश्नों के उत्तर जानें :

प्रथम विश्व युद्ध कब हुआ था?

शीतयुद्ध से सबंधित सामान्य ज्ञान प्रश्न

धर्मनिरपेक्षता और पंथनिरपेक्षता में क्या अंतर है?

लोकसभा और विधानसभा में क्या अंतर है?

भारत का आधिकारिक नाम क्या है?

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट